CSCA Oath Taking Ceremony 30/09/2026
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में दिनांक 30 सितंबर, 2026 को ‘केंद्रीय महाविद्यालय छात्र परिषद’ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. अजय कुमार रहे।
समारोह में अध्यक्ष के पद पर अंजलि देवी (बी.ए. तृतीय वर्ष), उपाध्यक्ष के रूप में आंचल कुमारी (बी.कॉम. तृतीय वर्ष), सचिव के पद पर काव्य चौधरी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) और सह-सचिव के रूप में कोमल कुमारी (बी.एस.सी. प्रथम वर्ष) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनके अतिरिक्त 9 कक्षा प्रतिनिधियों और 11 क्लब एवं सोसाइटी से मनोनीत सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यकारी प्राचार्य प्रो. अजय कुमार ने अपने संबोधन में नव गठित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें महाविद्यालय के विकास और संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें।
यह समारोह विद्यार्थियों के लिए उत्साह और प्रेरणा का स्रोत रहा,जिसमें महाविद्यालय परिवार ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सह-सचिव काव्य चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौक़े पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. काकू राम मन्हास, डॉ.पुष्पा यादव, डॉ. राजेश शर्मा ,प्रो. परवीर धीमान, प्रो अनुरागिनी, प्रो. नेहा चौधरी, प्रो. नीलकमल, प्रो. रणजीत, प्रो. युवराज प्रो. प्रिया, प्रो. आशीष उपस्थित रहे। छात्र संघ के सदस्यों की सूची निम्न है:
कक्षा प्रतिनिधि: मनप्रीत सिंह, विनेश गुलेरिया, सुनिता, कृतिका वैद्य, तनिष, शाहिना गुलेरिया, ऋषभ, अंजलि, तन्नु
अन्य सदस्य: रिमझिम, मनीष बहल, उदित कुमार, खुशबू निषाद, अंजलि देवी, फ़रा कौंडल, वंशिका, आशीष, महक , वंशिका ठाकुर, श्रेष्ठा देवी
![]()












